बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में एक शराबी ने फरियादी से जबरन शराब के लिए पैसे मांगे जब फरियादी ने नहीं दिए तो शराबी ने नशे की हालत में उसे धुन दिया और मारपीट कर वहां से भाग गया। इस मामले को लेकर फरियादी ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी शराबी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना बदरवास में फरियादी बबलू पुत्र दीमान सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बूढ़ाडोंगर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने गांव की ओर घर जा रहा था जब वह घर पहुंचता कि उससे पूर्व ही उसे शराब के नशे में आरोपी नरेन्द्र यादव निवासी बूढ़ा डोंगर मिला।
जिसने बीच रास्ते में बबलू के साथ विवाद किया और जबरन शराब के लिए 200 रूपये मांगे जब बबलू ने नरेन्द्र को रूपये नहीं दिए तो आरोपी नरेन्द्र ने बबलू के साथ गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट कर दी और वहां से भाग गया। शराबी द्वारा की गई इस घटना को लेकर फरियादी बबलू पुलिस थाना बदरवास पहुंचा और आरोपी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,327 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।