कोलारस। जिले के कोलारस क्षेत्र में ग्राम चंदौरिया में एक चोर ने भवन को निशाना बनाया और चोरी की नीयत से उसमें प्रवेश भी कर लिया जब वह कुछ सामग्री चुरा रहा था कि तभी भवन स्वामी की आंख खुल गई और उसने घर में घुसे चोर की पहचान भी कर ली। इस घटना को लेकर फरियादी ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
थाना कोलारस में फरियादी रामसिंह पुत्र गोपाल सिंह दांगी उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम चंदौरिया ने बताया कि वह बीते रोज अपने परिजनों के साथ ग्राम के घर में सो रहा था। इसी बीच करीब 9 बजे के लगभग कोई अज्ञात चोर घर में घुस आया जब कुछ खटपट की आवाज आई तो रामसिंह जाग गया और इतना देख चोर वहां से भाग गया।
लेकिन इस चोर की पहचान फरियादी रामसिंह को हो गई और घटना के अगले दिन वह पुलिस थाना कोलारस पहुंचा जहां उसने मानसिंह पुत्र कैलाश जाटव निवासी चंदौरिया के विरूद्ध घर में चोरी की नीयत से प्रवेश करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी रामसिंह की रिपोर्ट पर आरोपी मानसिंह के विरूद्ध धारा 457 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।