BANK के बाहर खड़ी बाईक को चुरा ले गए चोर

0
शिवपुरी। शहर के देहात क्षेत्र में एक युवक की बाईक को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर काम करके जब फरियादी लौटकर आया तो देखा कि मौके से बाईक गायब थी काफी खोजबीन के बाद भी युवक को बाईक नहीं मिली और वह शिकायत करने पुलिस थाना देहात पहुंचा। जहां पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 

थाना देहात में फरियादी वीरेन्द्र पुत्र दयाराम श्रीवास्तव उम्र 45 वर्ष निवासी सीरवांस खेड़ी थाना देहात अपने किसी काम से झांसी तिराहा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक आया हुआ था।यहां उसने अपनी बाईक क्रं.एमपी 04 एनवाई 0751 टीव्हीएस मोटरसाईकिल को अच्छी तरह से लॉक करके बैंक के बाहर खड़ा भी कर दिया था।

लेकिन कुछ देर बाद जब वह बैंक से लौटकर घर जाने को हुआ तो देखा कि मौके से उसकी बाईक गायब थी काफी खोजबनीन के बाद भी युवक को अपनी बाईक नहीं मिली और वह इस घटना को लेकर थाना देहात पहुंचा। यहां फरियादी वीरेन्द्र ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध झांसी तिराहा से की गई बाईक चोरी के मामले में धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!