शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र की न्यू पुलिस लाईन कॉलोनी में दो पक्षों में किसी पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया और बाद में एक पक्ष ने एक राय होकर फरियादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करदी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना कोतवाली में फरियादी बंटी कुशवाह पुत्र रामचरण कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी न्यू पुलिस लाईन के पीछे शिवपुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि बीते रोज जब वह घर जा रहा था कि तभी शिव कॉलोनी निवासी देवेन्द्र कुशवाह व सागर कुशवाह ने उसे रोका और पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद किया और दोनों ने मिलकर एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए न्यू पुलिस लाईन के पीछे ही बंटी कुशवाह के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।