शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के भौंती कस्बे में एक युवती की कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही युवती के भाई ने घर में रखी कीटनाशक का सेबन कर लिया। जिससे युवक की हालात बिगड़ती देख परिजन तत्काल उसे लेकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां युवक की हालात गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार चंदा पुत्री सीताराम लोधी उम्र 18 वर्ष निवासी खरकवाहा थाना पिछोर अपने नाना के यहां भौंती में रहकर कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही थी। आज सुबह चंदा अपने घर से पीने का पानी भरने कुएं पर गर्ई हुई थी। अचानक कुएं से पानी निेकालते समय अचानक युवती का पैर फिसल गया और युवती की दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों ने लाश को कुएं से निकाला और पुलिस को सूचित किया। इस घटना की सूचना जैसे ही लडक़ी के 16 वर्षीय भाई संतोष को लगी तो वह सदमा सहन नहीं कर सका और घर जाकर घर में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया। भाई की गंभीर हालात को देखते हुए परिजन आनन-फानन में युवक को लेकर जिला चिकित्सालय आए है जहां युवक की हालात गंभीर बनी हुई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।