पवा फॉल में अचानक बढ़ा पानी, फंसे तीन युवक, देखे वीडियो कैसे चैन बनाकर निकाला

Updesh Awasthee
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में स्थिति पवा फॉल पर अचानक बढ़े पानी में तीन युवक फंस गए। जिससे उनकी जान पर बन आई। तीनों युवको को फंसा हुआ देखकर वहां स्थिति लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को उक्त लोगों के फंसे होने की सूचना दी। जिसपर कंट्रोल रूम ने तत्काल पोहरी थाना पुलिस को पवा फॉल पर भेजा। जहां पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चैन बनाकर उक्त लोगों को वाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार जिले के पोहरी थाना अंतर्गत प्राचीन सिद्ध व पर्यटक स्थल पवा जल प्रपात पर मंगलवार की शाम करीब 4 बजे तीन युवा अचानक से तेज पानी में फंस गए। इस मामले की सूचना पर से पोहरी थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र शर्मा, आरक्षक सुमित सेंगर आदि मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से मानव श्रृंखला बनाकर तीनों युवाओं को सकुशल बाहर निकाल लिया।

यहां बता दें कि यह जल प्रपात जिले का सबसे ऊंचा और विहंगम जल प्रपात है। यहां पर बारिश के मौसम में तेज झरना चलता है, जिसे देखने के लिए शिवपुरी के अलावा अन्य जिलों से भी लोग आते हैं। इस चैन बनाकर लोगों को निकालने का वीडियों देखने के लिए यहां क्लिक करें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!