अज्ञात वाहन ने बाईक सवार भाईयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Updesh Awasthee
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के दवियांकला गांव में निवासरत दो भाईयों को किसी अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सबार एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में घायल दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां दूसरे भाई की भी हालात गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार सैैनपाल पुत्र लालाराम पाल उम्र 34 वर्ष अपने भाई चचेरे भाई के फूलसिंह पुत्र काशीराम पाल उम्र 27 वर्ष के साथ चंदेरी की ओर अपनी बाईक से जा रहे थे। तभी अचरोनी के पास किसी अज्ञात वाहन ने बार्ईक सबार भाईयों को रौंद दिया। जिससे सैनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल फूलसिंह को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!