दलित प्राचार्य ने अंबेडकर की मूर्ति को छोड़ महापुरूषों की मूर्ति को उतार दिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सोशल साइट पर सोमवार शाम से एक स्कूल के वायरल फोटो को लेकर जमकर हंगामा चल रहा है। इन फोटो को जिले के सीहोर हायर सेकंडरी स्कूल का बताया जा रहा है। इसमें स्कूल की प्राचार्य की सीट के पीछे डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगी है, जबकि पूर्व में कक्ष में भगतसिंह सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीरों को उतारकर कक्ष के एक कोने में एक के ऊपर एक रखी दिखाई दे रहीं हैं। 

इस वायरल मैसेज में यह हरकत स्कूल की प्राचार्य स्मिता सगर जो कि दलित है के द्वारा किया जाना बताया जा रहा है। महापुरुषों के इस अपमान से जुड़े मैसेज को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं तो वहीं स्कूल की प्राचार्य सगर से जब वायरल मैसेज को लेकर पूछा तो उनका कहना था कि वे सोमवार को अवकाश पर थीं। 

उनकी अनुपस्थिति में स्कूल के ही किसी शिक्षक ने इस तरह अन्य महापुरुषों की तस्वीरें उतारकर व अंबेडकर की तस्वीर उनकी सीट के पीछे दीवार पर टांगकर फोटो खींचा है। बाद में किसी के माध्यम से इसे वायरल करवा दिया। जब प्राचार्य से स्टाफ द्वारा ऐसी हरकत को लेकर कारण पूछा गया तो उनका कहना था कि स्कूल में अनुशासन के लिए वे शिक्षकों पर सख्ती बरतती हैं। 

ऐसे में उन्हें आशंका है कि किसी ने इस तरह की हरकत कर उनके खिलाफ षडयंत्र रचा है। प्राचार्य इस मामले में पुलिस में भी एफआईआर दर्ज कराने की बात कह रहीं हैं ताकि जांच से पता चल सके कि फोटो कहां से वायरल हुआ है। फिलहाल इस वायरल मैसेज में महापुरुषों के अपमान को लेकर कई संगठन विफर गए हैं और वे यह हरकत करने वाली महिला प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!