शिवपुरी। जिले के सतनवाडा थाना क्षेत्र के एबी रोड कांकर पर एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक राहगीर को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लखन उर्फ लल्लू परिहार निवासी कांकर अपने गांव वापस आ रहा था तभी उसे एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की रिपोर्ट फरियादी अजय पुत्र सरमान परिहार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।