युवक ने गटका जहर, उपचार के दौरान ग्वालियर में मौत

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गिंदोरा में विगत माह एक नवयुवक द्वारा सल्फास का सेवन कर लिया था जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय शिवपुरी पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया जहां पर उसका 1 माह से अधिक समय तक इलाज चलता रहा, लेकिन इसके बाद शरीर में अधिक मात्रा में जहर फैलने से मौत हो गई। जिसके बाद इंदार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। 

जानकारी के अुनसार मृतक विश्वनाथ पुत्र कमलकिशोर शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम गिंदोरा ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में सल्फास का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी हालत खराब होने लगी और जब परिजनों को लगा कि इसने सल्फास का सेवन कर लिया है और हालत अधिक खराब हो रही है तो वह उसे लेकर जिला चिकित्सालय शिवपुरी पहुंचे। 

जहां पर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय शिवपुरी से उसे ग्वालियर जेएच चिकित्सालय में रैफर कर दिया गया। जहां विश्वनाथ की मौत हो गई। जिस पर इंदार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!