लोटरी में 18 लाख की कार का झांसा देकर जमा करा लिए 12 लाख

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को पुरानी शिवपुरी की जवाहर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को दो मोबाइल नंबरो से फोन आए कि आपने इनाम में एक लग्जरी कार निकली है इसलिए आप खाता नंबर 20386087347 में 12 लाख 80 हजार रुपए जमा कराएं। इस केस में महिला से आरोपी ने 18 लाख रुपए की कार जीतने की बात कही थी, लालच में आकर महिला कलावती पत्नी साधू भगत ने फोन करने वाले के खाते में पैसे जमा करा दिए। 

पुलिस का कहना है कि फोन नंबर-9570246041 एवं 9993692627 से उसके पास फोन आए थे। जिससे महिला भ्रमित हो गई और बहकावे में आकर पैसे जमा कर आई। इस मामले में पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

रुपए जमा कराए तो ठग बोले-सुबह आ जाएगी गाड़ी 
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी का कहना था कि पैसे डालते ही गाड़ी सुबह आपके घर पर पहुंच जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो महिला एसपी के पास आवेदन लेकर पहुंची। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!