शिवपुरी में कट गई 12 चोटी, यह आपराधिक षडय़ंत्र है या किसी गिरोह का काम!

0
शिवपुरी। जिले भर में एक के बाद एक चोटी काटने का मामला सामने आया है इसी तारतम्य में बीती रात्रि करैरा के सिल्लारपुर में एक आदिवासी महिला सुभद्रा आदिवासी की चोटी काटने की घटना घटित हुई। जिससे पूरे गांव में भय का माहौल निर्मित हो गया। विगत दिवस शिवपुरी, कोलारस, पोहरी, बैराड़ क्षेत्र में यह घटनाएं घटित हुईं। इसके बाद कल करैरा में भी उक्त घटनाएं प्रकाश में आना शुरू हो गईं। 

जानकारी के अनुसार सिल्लारपुर निवासी सुभद्रा आदिवासी उम्र 30 वर्ष बीती रात खाना खाने के बाद सो गई थी। देर रात लगभग 2 बजे उक्त महिला को झटका सा लगा जिससे उसकी नींद खुल गई जैसे वह उठी तो उसकी चोटी उसके बिस्तर पर पड़ी हुई थी जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी और कुछ ही समय में गांव में उक्त सूचना आग की तरह फैल गई और रात्रि में ही महिला के घर पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। 

जिन्हें सुभद्रा ने बताया कि उसकी चोटी किसने काटी है उसे इसका बिल्कुल भी आभास नहीं हुआ। एक के बाद एक चोटी कटने की वारदातों के बाद अब प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह इन मामलों में दूध का दूध और पानी का पानी करे तथा भय से पीडि़त जनता को निजात दिलाए। 

चोटी कटने बाली 12 घटनाओं पर एक नजर
शिवपुरी जिले में आए दिन चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम ही नही ले रही है। सबसे पहली घटना बैराड़ के गायत्री कॉलोनी में घटित हुईं। उसी रात एक युवक की चोटी रायपुर गांव में कट गई। तीसरी घटना शहर के रामबाग कॉलोनी में घटित हुई। उसके बाद चौथी घटना कोलारस में हुई जहां 12 वर्षीय मासूम की चोटी कट गई। पांचवी घटना शहर के कालीमाई मंदिर के पास में घटित हुई। तभी खबर आई कि एक महिला की चोटी करैरा के सिल्लापुर गांव में कट गई। 

कुछ ही देर बाद सातवीं चोटी कटने की खबर पिछोर थाना क्षेत्र के किशनपुरा से आई जहां भी एक महिला की चोटी कट गई। उसके बाद पुन:यह घटनाक्रम बैराड़ पहुंचा और बैराड़ थाना क्षेत्र के भौराना गांव में एक महिला की चोटी कट गई। नवी घटना पोहरी थाना क्षेत्र के सालौदा गांव में घटित हुई जहां रिन्की, सरोज और फूलवती जाटव की एक साथ तीन महिलाओं की चोटी कट गई। जिससे गांव में दहशत की स्थिति निर्मित हो गई। एक चोटी कटने की घटना पोहरी थाना क्षेत्र के गल्थूनी गांव में घटित हुई थी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!