माधव चौक पर खून से लथपथ युवक 1 घण्टे तक तडपता रहा, पब्लिक फोटो खींचती रही

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस सहायता केन्द्र से महज कुछ दूरी पर खून से लथपथ एक नशेलची रोड पर पडा रहा। पब्लिक इस युवक को देखकर फोटो खींचती रही और यह लगभग एक घंटे तक रोड़ पर ही तडपता रहा। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और वह भी भीड़ को भगाने में व्यस्त हो गई। परंतु तडप रहे इस घायल हो उठाना तक मुनासिब नहीं समझा और वह महज पब्लिक और वाहनों को निकालने का दिखावा करती रही। 

शहर के माधव चौक चौराहे पर एक नशेड़ी युवक ने अपने आप को काट कर लहुलुहान कर लिया। युवक शराब के नशे में धुत्त था, और बीच सडक़ पर करीब 1 घंटे तक खून में लथपथ हालत में तड़पता रहा। पास में ही पुलिस दो जवान भी खड़े थे,जिन्होंने उसे देखने के बाद अनदेखा कर दिया और पास से गुजर रहे वाहनों को कंट्रोल करने का दिखावा ऐसे करने लगे जैसे शहर की पूरी ट्रेफिक व्यवस्था को ये पूरी मुस्तैदी के साथ हर रोज दुरुस्त कर रहे हैं।

इतना भी रहता तो ठीक था,लेकिन इसके बाद वहां जमा हुए लोगों ने उस तड़पते हुए युवक को चारों और से घेर लिया और उसके फोटो खींचना शुरु कर दिए। कोई वीडियो बना रहा था, तो कोई फोटो खींच रहा था। करीब 1 घंटे तक तड़पता रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे मीडयाकर्मियों ने युवक को एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!