SDOP सुजानिया की बड़ी कार्यवाही: शराब के चार भट्टें तोड़े, बड़े स्तर पर हो रहा था कारोबार

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के एसडीओपी आईपीएस अनुराग सुजानिया द्वारा इस क्षेत्र अवैध कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है जिससे अवैध कारोबारियों में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है। एसडीओपी सुजानिया को मुखिबर से सूचना प्राप्त हुई कि हिम्मतपुर चौकी के ग्राम बालूशाह में बड़ी मात्रा में कच्ची शराब के भट्टों का कारोबार चलता है। 

इसी सूचना पर बीती रात्रि एसडीओपी द्वारा मयदल बल के ग्राम बालूशाह में दबिश दी। जहां सुरेन्द्र ठाकुर के यहां से एक ड्रम जब्त हुआ जिसमें 150 लीटर कच्ची शराब भरी हुई थी। आरोपियों द्वारा पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही बड़ी मात्रा में शराब को वहां से हटा दिया गया, जबकि एक ड्रम जो झाड़ पड़ा मिला उसे वह फेंक नहीं पाए। 

एसडीओपी सुजानिया ने बताया कि उक्त गांव के लिए जाने का रास्ता ऊबड़-खाबड़ है जिसके कारण वाहन गांव में अंदर प्रवेश नहीं कर सके और गांव से काफी दूर खड़े करने पड़े। इस कारण गांव में पहुंचने में अधिक समय लग गया जिसके कारण पूरे गांव में कार्यवाही की खबर आग की तरफ फैल गई। जिस स्थान से उक्त शराब को जब्त किया है, वहीं पर बड़ी मात्रा में आसपास शराब फैली हुई थी, साथ ही ढेर सारा मऊआ सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

इसके अलावा यहां पर इतनी अधिक शराब की गंध आ रही थी वहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। इससे अंदाजा लगाया जाता है कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में कच्ची शराब का अवैध कारोबार चलता है। खास बात यह है कि उक्त क्षेत्र झांसी से सटा हुआ है और गांव में जाने का रास्ता न होने के कारण अभी तक यहां पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है और बीती रात्रि एसडीओपी सुजानिया द्वारा पहली बार यहां पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!