सात पेटी अवैध शराब सहित मोटरसाइकिल जब्त

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से शराब का अवैध परिवहन कर रहे युवक के कब्जे से 7 पेटी प्लेन शराब सहित मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पिछोर पुलिस ने रविवार की देर शाम ग्राम बदरखा से नरेन्द्र पुत्र भगवंत यादव निवासी जुग्गीपुर को 7 पेटी देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा। पकड़ी गई शराब की कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने शराब सहित मोटरसाइकिल को भी आरोपी के कब्जे से जब्त कर लिया। 

करैरा पुलिस ने पकड़ी 70 लीटर शराब
करैरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से सोमवार को मुंगावली तिराहे से सचेन्द्र कंजर पुत्र सुरेश 20 वर्ष निवासी कंजर डेरा करैरा के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। पकड़ी गई शराब की कीमत 7 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!