सीमांकन करने गए RI को पीटा, नहीं करने दिया सीमांकन

NEWS ROOM
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा में विगत दिवस जमीन का सीमांकन करने गए राजस्व निरीक्षक के साथ गांव के चार आरोपियों  ने मारपीट कर दी और उन्हें सीमांकन  नहीं करने दिया इसकी शिकायत पीडि़त कर्मचारी ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई। 

जानकारी के अनुसार पचीपुरा में कुलदीप श्रीवास्तव की जमीन है। जिस पर कब्जा करने का आरोप आरोपी रघुवर बराई, सिद्धम बराई, बाबरिया बराई और गिर्राज बराई पर कुलदीप ने लगाया है और उसने तहसील आवेदन देकर जमीन का सीमांकन करने की मांग की थी। 

उक्त आवेदन पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ने जमीन के सीमांकन के लिए आरआई बल्ला सिंह यादव और क्षेत्र के पटवारी को मौके पर पहुंचाया जहां सीमांकन कर रहे टीम को आरोपियों ने रोक दिया और आरआई के साथ हाथापाई कर दी। वहीं उसे गालियां देकर मौके से भगा दिया। घटना के बाद पीडि़त थाने पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!