बैंक ऑफ बडौदा में पदस्थ पुनीता शर्मा को मिला गोल्ड मेडल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के एक छोटे से गांव में निवासरत एक बहू ने आज अपने पूरे परिवार सहित शिवपुरी का नाम रोशन किया है। उक्त बहू को आज राज्यपाल ओपी कोली और कृषि मंत्री गोरी शंकर विसेन ने गोल्ड मेंडल देकर सम्मानित किया है। गोल्ड मेडल शिवपुरी की बहू को एमएससी एग्रीकल्चर में यूनिवसिटी टॉप करने पर दिया गया है। उक्त सम्मान ग्वालियर में आयोजिल राजमाता विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह के दौरान दिया गया।

जानकारी के अनुसार पुनीता शर्मा पत्नि अमर पाराशर निवासी बामौरकलां जो कि राजस्थान की बेटी है की शादी दो बर्ष पूर्व बामौरकलां निवासी अमर पाराशर के साथ हुई थी। शादी के बाद भी पुनीता ने अपनी पढ़ाई को सुचारू रखते हुए बीएससी और एमएससी एग्रीकल्चर से करने की ससुराल बालों से कहा। जिस पर ससुरालजनों ने बहू की रूचि को देखते हुए पढ़ाई की हां कर दी। उसके बाद पुनीता ने इंदौर रहकर अपनी पढाई की और एक्जाम दिए। 

तभी बैंक ऑफ बडौदा में उनका सिलेक्शन हो गया और उन्हें शिवपुरी में ही बैंक ऑफ बडौदा में एग्रीकल्चर ऑफीसर के पद पर नियुक्ति मिल गई। उसके बाद भी दोनों कामों को एक साथ करते हुए अपनी पढाई जारी रखी और इंदौर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया यूनिवर्सिटी से एमएससी में टॉप किया। इससे पहले भी पुनीता बीएससी में यूनिवसिटी टॉप कर चुकी है और उन्हें पहले भी गोल्ड मेडल मिल चुका है। 

उनकी इस सफलता पर बधाईयां देने बालों का तांता लग गया है। बधाईयां देने वालों में संजय पाराशर, विवेक कटारे, गनेश कटारे, राम कोठारी, समीर श्रीवास्तव, आकाश तिवारी, बसुंधरा श्रीधर, सतेन्द्र उपाध्याय, रूबी श्रीवास्तब, स्टाफ में दीपक रामचंद्रानी, मनोज सिंह कुशवाह, अरबिंद मिश्रा, हिरा मेंहरा, योगेश ने बधाईयां दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!