डीएसपी के भतीजे की झूला झूलते में फांसी लग जाने से मौत

0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेरी के पौर मे रहने बाले एक 15 वर्षीय बालक की झूला झूलते समय फांसी लग जाने से मौत हो गई है। उक्त बालक अभी हाल ही में कोलारस से चयनित डीएसपी का त्रिलोक चंद्र जैन का भतीजा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार त्रिलोकेश पुत्र द्वारिका  नाथ गौड़ उम्र 16 वर्ष विगत 12 जुलाई को शाम 5 बजे सावन के दौरान घर में डाले गए झूले पर झूल रहा  था तभी वह झूले की रस्सी में उलझ गया और उसका गला रस्सी में फंस गया जिससे वह बेहोश हो गया। 

आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मामला अस्पताल चौकी पुलिस ने संज्ञान में लिया और मर्ग कायमी हेतु कोलारस थाने को प्रकरण स्थानांतरित कर दिया। इस घटना के बाद घर पूरे गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!