शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दविया गोविंद में देवर ने भाभी की रास्ता रोककर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सखी लोधी पत्नी प्रकाश लोधी (40) निवासी दविया गोविंद ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि शुक्रवार की शाम विवाद के चलते उसके देवर हरवान पुत्र रणवीर लोधी ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।
जब महिला ने गाली देने से मना किया तो हरवान ने उसकी मारपीट कर दी और मौके से भाग गया। मारपीट की जानकारी महिला ने परिजनों को आकर दी जिस पर थाने में केस दर्ज करवाया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।