जंगल में टोपीदार बंदूक से युवक ने खुद में मारी गोली

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज  सुबह सुरवाया थाना  क्षेत्र के बलारपुर के जंगल में एक युवक की लाश पड़ी हुई मिली। जिसके पास में एक टोपीदार बंदूक भी मिली। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। 

जानकारी के अनुसार श्रीलाल पुत्र हरीलाल मोगिया उम्र 29 वर्ष निवासी नया बलारपुर कल  दोपहर 2 बजे घर से कहकर निकला था कि वह किसी सरदार के यहां बटाई से काम करने के लिए मझेरा जा रहा है और वह अपने साथ खाना और अपनी बंदूक भी ले गया था लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा वहीं आज सुबह सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा को सूचना मिली कि बलारपुर के जंगल में एक लाश पड़ी हुई है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और क्षेत्र में जानकारी एकत्रित की तो उक्त श्रीलाल मोगिया की पाई गई। जहां पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया।

पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाकर मारी गोली...
सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम  सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो श्रीलाल के पास एक बंदूक भी पड़ी हुई थी जिसके ट्रिगर में उसके दाहिने पैर का अंगूठा फंसा हुआ था और नाल उसके गले के पास थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक के पास में एक प्लेट में मीट रखा हुआ था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!