विदित हो कि दतिया विधायक और प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को तत्कालिक विधानसभा चुनावों के दौरान पेड न्यूज के मामले में पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती की याचिका पर दोषी ठहराया गया है उनके खिलाफ म.प्र. हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच और जबलपुर बेंच से भी फैसला आ चुका है। आज दिल्ली हाईकोर्ट में भी श्री मिश्रा की सुनवाई थी जिसमें उन्हें आज 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के अधिकार से वंचित कर दिया गया है।
मंत्री के विरोध में लगातार आ रहे फैसलों के बाद न तो मंत्री द्वारा अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया गया और न ही विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनकी सदस्यता समाप्त की गई है। इसी से विरोध में उतरी काँग्रेस ने आज प्रदेश स्तरीय आव्हान पर माधव चौक पर नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंकने की योजना बनाई। काँग्रेस के सभी पदाधिकारी अपनी योजना अनुसार मंत्री का पुतला फूंकने चौराहे पर जा पहुंचे, काँग्रेसी पुतला में आग लगाने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच भाजपा की युवा नेत्री पूनम पुरोहित मौके पर आ गईं और उन्होंने काँग्रेसियों के हाथ से नरोत्तम मिश्रा का पुतला छीन लिया। पूनम पुरोहित दहाड़ मारकर रो रही थीं और बार बार कह रहीं थीं मैं अपने दादा का पुतला नहीं जलाने दूंगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।