किसानों के प्रति संवेदनशील भाजपा सरकार: सुशील रघुवंशी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा में निरंतर चल रही किसान संदेश यात्रा गत दिवस ग्राम तरावली, टोरिया, मेघोना बढ़ा, दादूखेड़ी, पीरौंठ, बारौद, बिजरौनी आदि एक दर्जन ग्रामों में पहुंची इस यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी व यात्रा के प्रभारी देवेन्द्र जैन का उत्साह के साथ स्वागत किया तथा उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत कराया। 

जिस पर जिलाध्यक्ष ने तत्काल संबंधित से चर्चा कर निराकरण के प्रयास किए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि, प्रदेश सरकार ने किसानों को बिजली की उपलब्धता, भाजपा सरकार का एक ही सपना है कि खेती लाभ का धंधा हो। उसके लिए सरकार सिंचाई, क्रेडिट कार्ड से जरूरत के हिसाब से ऋण की उपलब्धता करा रही है। जिस पर एक लाख के ऋण पर 90 हजार ही वापस लौटाना पड़ता है। 

फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए खरीदी केन्द्र बनाया गया। साथ ही प्याज को 8 रूपए कि. खरीद कर प्रत्यक्ष रूप से किसानों को लाभान्ति कराया उसे दो रूपए कि. लो गरीबों को बेच कर प्रदेश की जनता को लाभान्वित किया। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अन्यदाता के प्रति संवेदनशील व चिंता करने वाली सरकार है। इस किसान संदेश यात्रा में कोलारस, रन्नौद व बदरवास के कार्यकर्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष धनपाल यादव, हेमपाल दांगी, भगवत सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, सरदार ध्यान सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता साथ रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!