गांव के दबंग युवक ने रास्ते में रोक कर महिला के साथ बलात्कार कर दिया

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के कुटावली में खेत पर गई एक महिला के साथ गांव के ही आरोपी ने रास्ता रोककर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। उसके बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद महिला घर आ गई और किसी को कुछ भी नहीं बताया। घटना के लगभग 15 दिन बाद महिला ने उक्त घटनाक्रम अपने पति को बताया। जहां पति महिला को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी दबंग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार प्रेमबती पत्नि राजवीर लोधी परिवर्तित नाम उम्र 30 वर्ष अपने खेत पर उड़द की फसल रखाने गई हुई थी। तभी रास्ते में लौटते समय गांव का ही आरोपी दबंग शेरसिंह गौर मिल गया जिसने प्रेमवती को दबौच लिया। 

महिला ने प्रेम बती को दबौचकर खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद किसी को भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। उक्त घटना से महिला डर गई और किसी को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया। इस मामले में पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी दंबग के खिलाफ धारा 376 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!