अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जीतू रघुवंशी बने प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मानव अधिकारों के प्रति सुरक्षा का भाव जागृत करने, उन्हें अधिकारों का लाभ दिलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह रघुवंशी की अनुशंसा पर शिवपुरी में कार्यरत युवा समाजसेवी जितेन्द्र (जीतू) रघुवंशी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का प्रभार देते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के युवा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग के प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है। 

संगठन के द्वारा प्रदाय की गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के प्रति जीतू रघुवंशी ने आभार जताया और अपने पदीय दायित्व के प्रति पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने का संगठन को वचन दिया। इसके अलावा जीतू रघुवंशी ने इस मनोनयन पर कहा कि वह मानव अधिकारो के प्रति सजग रहकर कार्य करेंगे और 'मानव सुरक्षा का द्वारा मानवाधिकार’ संदेश के तहत मानव सेवा की जाएगी। 

जीतू रघुवंशी के इस मनोनयन पर उन्हें बधाई देने वालों में सिद्धार्थ लढ़ा, हेमंत राठौर, राजू प्रजापति, आबिद खान, रजनीकांत ओझा, पवन शर्मा, हरीश खटीक, मयंक मित्तल, प्रशांत शर्मा, दुर्गेश धाकड़, राजू ग्वाल यादव, मणिकांत शर्मा, रशीद खान, प्रदीप तोमर मोंटू, राजू शर्मा, अखिलेश यादव, संतोष कुशवाह, राम यादव आदि सहित अनेकों शहर के गणमान्य नागरिक शामिल है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!