शिवाजी ज्वेलर्स के संचालक पर ग्राहक से साथ अभ्रदता करने पर मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रगति बाजार में संचालित शिवाजी ज्वेलर्स पर अपने सोने की चेन की पॉलिस कराने गए एक दलित युवक के साथ दुकान के संचालक ने अभ्रदता करते हुए जाती सूचक गालीयां दे डाली। इस बात की शिकायत ग्राहक ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने उक्त युवक की रिपोर्ट पर आरोपी के दुकान संचालक के खिलाफ हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार दाराजी उर्फ खुमान सिंह बाल्मीक ने बीते रोज प्रगति बाजार में संचालित शिवाजी ज्वेलर्स पर अपनी सोने की चेन पॉलिस कराने को दी थी। बीते रोज जब खुमान सिंह अपनी चेन बापिस लेने गया तो आरोपी दुकान संचालक प्रवीण उर्फ पिंटू पुत्र जय सिंह कुलकर्णी भडक़ गया और ग्राहक के साथ अभ्रदता करते हुए जातिसूचक गालियां देने लगा। 

जब इस बात की शिकायत फरियादी ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ हरिजन एक्ट की धाराओं सहित मामला दर्ज कर लिया है। अपने ऊपर मामला दर्ज होते ही दुकान संचालक भी कोतवाली जा पहुंचा। जहां पुलिस ने दुकान संचालक की रिपोर्ट पर भी आरोपी दारासिंह बाल्मीक के खिलाफ मारपीट की धाराओं मेंं मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!