कोलारस। जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत गेणशखेड़ा के ग्राम पहाड़ा निवासी निवासी मानसिंह पूत्र गजूआ जाटव ने एसडीएम को लिखित आवेदन देकर ग्राम के सरपंच और सचिव पर कुटीर कि दूसरी किश्त के एवज में रिश्वत मांगने कि शिकायत दर्ज कराई है।
मानसिंह ने अपनी शिकायत में बताया है। उसे शासन की तरफ से कुटीर मंजूर हुई थी जिसके तहत मेंने मकान का निर्माण करा लिया है। जिसकी जांच भी करा सकते है। मकान निर्माण होने के बाद सिर्फ एक किश्त मिली है। मेरे मकान के फोटू भी खीच लिए है।
दूसरी किस्त के एवज में गांव के सरपंच सचिव पैसे मांग रहे है। जब जक पैसे नही दोगे तुम्हे दुसरी किस्त नही मिलेगी। दुसरी किस्त के लिए सचिव के दरबाजे पर कई चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। इस संबंध में मंगलवार को एसडीएम के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।