कोलारस सामुदायिक स्वास्थ केद्र से मना जनसंख्या नियंत्रण दिवस

NEWS ROOM
0
कोलारस। आज 11 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोलारस में जनसंख्या नियंत्रण के अवसर पर परिवार मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ विधायक प्रतिनिधि ओपी भार्गव एव मनीष शर्मा द्वारा किया गया। जनसंख्या दिवस जो पूरे विश्व मे मनाया जाता है। यह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालक परिषद की ओर से उनीस सौ नवासी के दिन मनना शुरू किया था। जिसका उद्देश्य परिवार नियोजन का महत्व, लैगिगं समानता, गरीबी शिक्षा, प्रजनन आधिकार, बाल - विवाह, शारीरिक एवं मानसिक परेशानिया आदि का निराकरण करना है इसका उद्देश्य सभी स्वास्थ संगठनो के साथ मिलकर काम करना है।

ओपी भार्गव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि विकास का मूलमंत्र जनसंख्या नियंत्रण है। हमारे देश में आधी आवादी महिलाओं की है। अगर वे सशक्त हो जाए तो जनसंख्या विस्फोट की समस्या से बचा जा सकता है। भारत विश्व में सबसे पहला देश है जिसमे उन्नीस सौ बावन मे परिवार नियोजन कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया था। 

परिणाम यह हुआ की देश की जनसंख्या में कुछ दशको से गिरावट आईं थी लेकिन उन्नीस सौ इकावन से दो हजार मे भारत की जनसंख्या में वृद्धि दर वाईस प्रतिशत रहीं एवं दो हजार एक से बीस ग्यारह से घटकर आठरह फीसदी हो गई। इसके बाद जनसंख्या की बेहिसाब बढ़ रही है यदि इसी हिसाव से बढती रही तो चालीस करोड़ अतिरिक्त लोगों का दबाव बढ़ जाएगा। देश एवं प्रदेश मे बेरोजगारी गरीबी और पर्यावरण पर दुष्प्रभाव जैसी समस्याओ से भारत जूझ रहा है।

मेडीकल अफिसर विवेक शर्मा द्वारा परिवार नियोजन के संसाधनो के बारे मे बताया गया कि विभन्न साधनों के बारे मे पोस्टर - बेनर के माध्यम से भी समझाया गया उपस्थित लोगों को उचित मार्ग दर्शन देकर परिवार नियोजन व जनसंख्या स्थिरीकरण के बारे में बताया और लोगो को शंकाओ को दूर कर परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिये प्रेरित किया गया। डॉ. शर्मा ने कहां बुद्धवार को संस्था में महिला एवं पुरुषो के किये नसवंदी शिविर लगाए जाते है। बीपीएम गजेन्द्र भार्गव, बीसीएम विवेक पचैरी ने ग्रामीण क्षेत्र के कार्यक्रमो की जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ आंनद जैन ,हेमलता खत्री, विनोद प्रजापति, उर्मिला सिह, सीता लक्ष्मी नायर, श्रीमति चंद्रा कांता, राजेश कोली, हरगोविद शमा, दयाल रवैमारिया, ग्यासुदीन काजी एवं अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही। विधायक प्रतिनिधि ओपी भार्गव को स्वास्थ विभाग में कार्यरत ठेकेदार के सफाई कर्मचारियो ने शिकायत की चार माह से वेतन नही दिया जिस पर भार्गव ने भरोषा दिलाया। इस संबंध मे विधायक रामसिह दादा जी को अवगत कराकर आपकी समस्या का समाधान कराएगे। इस संबंध मे एसडीएम आरके पाण्डे जी को अवगत कराया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!