कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मैमोना ग्राम की रहने वाली एक नाबालिग बालिका ने जहर का सेवन कर लिया। जैसे ही परिजनों को पता लगी कि बालिका ने जहर गटक लिया है तो उसे तुरंत ही अशोकनगर जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर बालिका ने अपने प्राण त्याग दिए।
जानकारी के अनुसार इंदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मैमोना में सोलह वर्षीय वर्षा पुत्री रामचरण जाटव ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वह उसे अशोकनगर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बालिका की अशोकनगर चौकी से 0 पर कायमी कर इंदार थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की आगे की जांच की जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।