लायन्स एवं लायनेस साउथ का शपथ ग्रहण समारोह 15 को

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायन्स एवं लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज 15 जुलाई को पीएस रेसीडेन्सी में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रान्तपाल एमजेएफ लायन नितिन मांगलिक उपस्थित रहेंगे, जबकि शपथ विधि अधिकारी एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रांतपाल लायन विकास गंगवाल, विशिष्ट अतिथियों में रीजन चेयरपर्सन रीजन-3 लायन अमित सोगानी, जोन चेयरपर्सन जोन-1 लायन आलोक गुप्ता, स्पेशनल डिस्ट्रिक्ट केबीनेट सेक्रेटरी लायन पवन जैन और लायनेस प्रान्तीय अध्यक्षा लायनेस मिताली कल्याणी उपस्थित रहेंगी। 

नवीन कार्यकरिणी का शपथ ग्रहण समारोह 15 जुलाई शनिवार को रात्रि 8 बजे स्थानीय होटल पी एस रेजीडेंसी, शिवपुरी पर आयोजित किया गया है। संस्था के नवीन अध्यक्ष लायन एम जे एफ महिपाल अरोरा, सचिव लायन राजेश गुप्ता राम और कोषाध्यक्ष लायन अजेयराज सक्सेना, लायनेस अध्यक्ष सुरेखा महेश्वरी और लायनेस सचिव कोमल राणा अपनी नवीन कार्यकारिणी के साथ वर्ष 2017-18 में सेवाभावी कार्य करने की शपथ लेंगे। 

अतिथियों की मौजूदगी में निवर्तमान अध्यक्ष एमजेएफ लायन नरेन्द्र जैन भोला, सचिव लायन सुनील जैन, निवर्तमान लायनेस अध्यक्ष लायनेस बीना जैन, सचिव लायनेस बबीता अग्रवाल द्वारा नवीन कार्यकारणी को पदभार सौंपेगी। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2016-17 में किए गए कार्यक्रमों की उपलब्धियों को ब्यौरा रखेंगे। 

कार्यक्रम संयोजक लायन जयदीप माहेश्वरी है जबकि मास्टर ऑफ सेरेमनी लायन राकेश जैन-श्रीमती रुचि जैन होंगे। समारोह उपरांत सहभोज का आयोजन किया गया जाएगा। समारोह में सभी लायन एवं लायनेस साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अपील की गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!