जमींन की रजिस्ट्री के दौरान झूठी गवाही देने वाले दो युवकों को 10-10 बर्ष की कैद

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज जिला एवं सत्र न्यायालय ने एक रजिस्ट्री के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरवी कुमार ने धोखाधड़ी के एक मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपीयों को 10-10 वर्ष की कैद और 7-7 वर्ष के सश्रम काराबास की सजा सुनाई है। इस मामले में शासन की और से पैरवी सहायक अभियोजक दिलीप सिंह जादौन ने की है।  

अभियोजक के अनुसार 26 जुलाई को सरकूल पुत्र अगला सरदार निवासी हरनगर थाना सतनबाड़ा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शिवकुमार पुत्र पुरूषोत्तम झा और राकेश पुत्र जगराम जाटव ने उसके प्लॉट की फर्जी गवाई देकर रजिस्ट्री करा दी थी।  

इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनबाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश दोनो आरोपीयों को उक्त सजा से दंडित किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!