बीमार पति भिखारन पत्नि, बिजली का बिल 1 लाख रुपए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जनसुनवाई में आज 80 वर्षीय पुनिया बाई ठकुरपुरा बिजली विभाग की मनमानी के चलते कलेक्टर के पास पहुंची जहां कलेक्टर श्री राठी को उसने बताया कि बिजली विभाग ने 1 लाख 15 हजार रूपए राशि का बिजली बिल उसे थमा दिया है जबकि वह अत्यंत गरीब है और उसके दो पुत्र उसे और उसके पति कुंवरलाल को छोडक़र चले गए हैं और उनका मकान भी जीर्णशीर्ण हालत में पड़ा है।

वहीं उसका पति जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहा है। जिसके इलाज तक पैसे उसके पास नहीं है जहां तक कि वह माधवचौक पर स्थित हनुमान मंदिर में भीख मांगकर अपना और अपने पति का पेट भर रही है ऐसी स्थिति में वह उक्त बिल कैसे जमा कर सकती है।

कलेक्टर ने वृद्धा की बात सुनकर तुरंत विद्युत अधिकारियों से संपर्क साधा और उन्हें तुरंत ही मामले को निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान वृद्धा पुनिया बाई की आंखों से आंसू झलक आए जिस पर कलेक्टर ने उसे समझाकर उसकी समस्या जल्द हल करने का आश्वासन दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!