मां की डांट से बचने के लिए भागा था नाबालिग राजनंद

NEWS ROOM
0
पोहरी। शहर के पोहरी थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला में रहने वाला तेरह वर्षीय बालक राजनंद पुत्र विष्णु शर्मा विगत दिवस घर से अचानक गायब हो गया था जिसके गायब होने की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी थी लेकिन कल बालक स्वयं ही अपने घर वापस आ गया और उसने बताया कि वह अपनी मां की डांट लगने के बाद घर से चला गया था और उसने रात शिवपुरी बस स्टैण्ड पर बिताई। 

विदित हो कि राजनंद शर्मा उम्र तेरह वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला 24 जून को घर से कहीं चला गया था और देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनो ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। 

लेकिन कल अचानक वापस आ गया और उसने बताया कि उसका भाई-बहन से झगड़ा हो  गया था  जिस पर उसकी मां ने उसकी डांट लगा दी इससे खफा होकर वह शिवपुरी की बस में बैठ गया था जहां उसने रात शिवपुरी बस स्टैण्ड पर बितार्ई और उसे घर  की याद आई तो वह शिवपुरी से पोहरी अपने घर आ गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!