नए जमाने की बहू से परेशान सास पहुंची जनसुनवाई में

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल चौकी क्षेत्र के सिद्धेश्वर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला प्रेमवती रजक अपनी छोटी बहू की प्रताडऩा से तंग आकर कल जनसुनवाई में उसके खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची जिसकी जांच के लिए कलेक्टर ने आवेदन पुलिस विभाग को भेज दिया है। पीडि़ता की छोटी बहू सास के साथ-साथ जेठानी को भी परेशान करती है। 

जानकारी के अनुसार प्रेमवती ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर को सौंपे शिकायती आवेदन में बताया कि उसकी छोटी बहू मोहिनी रजक अलग रहती है लेकिन वह आए दिन उससे जेवर और रूपयों की मांग करती है न देने पर वह आत्महत्या की धमकी देकर उसे और उसके पूरे परिवार को जेल में बंद कराने की कहती है जिससे वह काफी परेशान है। 

यहां तक कि उसकी  छोटी बहू उसकी बड़ी बहू राजकुमारी को भी परेशान कर रही है। पीडि़ता ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उसका छोटा बेटा ब्रजेश रजक मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक है और वह गुना में रह रहा है। पति की अनुपस्थिति में मोहिनी शिवपुरी में रह रही है। जहां वह पूरे परिवार को प्रताडि़त कर रही है। जिससे सभी लोग उससे भयभीत हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!