सांझ ठलते ही अय्याशी के अड्डे में तब्दील हो जाते है नपा के क्वार्टर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के ठण्डी सडक़ पर बने नगर पालिका के क्वार्टर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है खाली पड़े क्वार्टरों में कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं रहते अपितु इस समय असमाजिक तत्वों का अड्डा बन गए है। जिसमें सांझ ढलते ही शराब और शबाव का नंगा नाच होता है। ऐसा नहीं है कि इस नंगे नाच की जानकारी किसी को नहीं है। इस नंगे नाच की शिकायत पडौसी भी कई बार कर चुके है परंतु आज तक कोई भी इन खाली पड़े क्वार्टरों की सुध लेने नहीं पहुंचा है। 

नगरपालिका शिवपुरी द्वारा अभी हाल ही में एक अभिभाषक विजय तिवारी की याचिका पर नगरपालिका ने ठंडी सडक़ पर बने क्वार्टरों को खाली तो करा लिया गया लेकिन उनकी तरफ मुडक़र नहीं देखा है। इसका परिणाम यह हुआ कि यह क्वार्टर असामाजिक तत्वों के अड्डे बन गए हैं यहां पर रात के समय असामाजिक लोग यहां बैठकर अपनी शराब पार्टी मनाते हैं। 

इतना ही नहीं यह क्वार्टर अय्याशी के लिए भी चर्चित बने हुए हैं। इन सबकी जानकारी स्थानीय नगरपालिका के अधिकारियों को होने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  वैसे तो नगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी इस ठंडी सडक़ से रोजाना दिन में एक दो चक्कर तो लगाते हैं लेकिन इसके बाद भी इन खाली पड़े क्वार्टरों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। 

जबकि इन क्वार्टरों के पास में ही निवास करने वाले नगरपालिका के कर्मचारियों ने इस बात की शिकायत भी नगरपालिका में कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी इन पर किसी का कोई ध्यान नहीं है इसके कारण यह आज खंडहर की स्थिति में आ चुके हैं। यहां असामाजिक तत्व के लोगों ने एक-एक कर खिडक़ी दरवाजे भी तोड़ दिए हैं और इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो इन क्वार्टरों में अशियाने भी बना लिए हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!