सनराईस होटल के पीछे से बालिका का अपहरण

NEWS ROOM
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली के सामने होटल सनराईस के पीछे राठौर मौहल्ले में निवासरत एक नाबालिग किशोरी का अपहरण हो गया है। इस बात की शिकायत किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय बालिका बीती 29 मर्ई को दोपहर 12 बजे घर से अचानक कहीं चली गई। शाम को जब बालिका का पिता घर वापस आया तो उसे बालिका घर नहीं मिली। 

कर्ई बार उसके मोबार्ईल पर कॉल किया गया, लेकिन मोबार्ईल बंद होने के कारण बालिका से संपर्क नहीं हो सका इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां बालिका को तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो कल परिजन कोतवाली पहुंचे और बालिका का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने का संदेह जताते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा ली। पुलिस बालिका की तलाश में जुट गई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!