प्रभात झा पर टिप्पणी: भाजपा नेताओं में विवाद, गोटू ने पूर्व मण्डल अध्यक्ष को कूटा

कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के होटल फूलराज में एक शादी समारोह में शामिल होने आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के कार्यक्रम में से निकलने के बाद भाजपा के ही दो नेताओ में जमकर विवाद हो गया। मामला इतने पर भी नहीं थमा तो भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व मण्डल अध्यक्ष को जमकर पीटा। इस विवाद के बाद दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैै। जानकारी के अनुसार बीते रोज कोलारस के होटल फूलराज में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा पहुंचे। प्रभात झा के इस कार्यक्रम से निकलने के बाद भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गोटू जैन और भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष परमाल सिंह रघुवंशी के बीच विवाद हो गया और गोटू ने सार्वजनिक रूप से परमाल सिंह की शादी समारोह मे ही पिटाई कर दी। जिसमें परमाल सिंह के नाक के पास चोट लग गई है। इस विवाद का कारण परमाल सिंह रघुवंशी गोटू जैन पर प्रभात झा पर टिप्पडी करने को लेकर बता रह हैं। वही गोटू जैन शराब के नशे में होने पर गाली गलौच होना बता रहे है।

घटना की जानकारी लगते ही बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के दखल के बाद मामला थाने तक नही पहुंच सका लेकिन परमाल रघुवंशी द्वारा मामले की शिकायत बीजेपी जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी को की जाएगी और पार्टी स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। 

बीजेपी के दो फड़ आये सामने, पत्ते वाले विरोधीयो के चेहरों पर खिला कमल 
इस पूरी घटना के बाद बीजेपी की कलह खुलने लगी है और बीजेपी में वर्षो से कार्य कर रहे परमाल जैसे कार्यकर्ताओ के साथ सार्वजनिक रूप से की गई मारपीट के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस पूरे घटना क्रम के बाद बीजेपी में दो फड़ हों गए है पत्ते वाले बंधु विरोधी दल मामले को अपने स्तर से भुनाने में लगे है और मामले को तूल देने में लगे है और आग में घी का काम कर रहे है । 

राजनीति विशेषज्ञों का मानना है जैन बंधु ग्रुप 2019 में कोलारस से टिकिट के लिए एक बार फिर अपनी दावेदारी भरने की तैयारी में है। पहले से है जिले भर में कई दफा जैन बंधुओ के खिलाफ बीजेपी में विरोध के सुर उठ चुके है ऐसे में यह घटना उनकी दावेदारी की दीवार को कमजोर कर सकती है। 

इनका कहना है
कल प्रभात झा जी के कार्यक्रम के बाद शराब के नशे में धुत्त था और गालीगलौच कर रहा था। मेने हाथ पैर जोडक़र बहुत समझाने का प्रयास किया। परंतु वह शराब के नशे में अपने आप को भगवान समझ रहा था। अब अपन गांधी तो है नहीं जो इतना कुछ होने के बाद शांत रहते। 
जिनेन्द्र गोटू जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष 

कल शादी समारोह में प्रभात जी आए थे। उनके जाने के बाद गोटू जैन उन्हें लेकर गलत टिप्पणी कर रहे थे। जब मेने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत भाजपा के बरिष्ठ कार्यकार्ताओं से बातचीत के बाद की जाएंगी।
परमाल सिंह रघुवंशी,सरपंच और पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा