निर्झर उत्सव: अलका याग्निक और नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा देगी अपनी प्रस्तुति

NEWS ROOM
शिवपुरी। गुड़ी पड़वा के अवसर पर भदैयाकुण्ड पर आयोजित निर्झर उत्सव में पाश्र्व गायिका अलका याग्निक एवं सुप्रसिद्ध नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा के आने को मंजूरी मिल गई है। जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के रूपेश उपाध्याय द्वारा जारी पत्र में इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि चैत्र प्रतिपदा नव संवत्सर आरंभ होने के अवसर पर भदैयाकुण्ड पर 29 एवं 30 मार्च को निर्झर उत्सव आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 5.45 बजे सूर्यभगवान को अर्ध्य देकर किया जाएगा। 

कार्यक्रम में 29 मार्च को सुप्रसिद्ध नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा एवं अन्य यातिनाम लोक नृर्तक समूह अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं 30 मार्च को पांच बार फिल्म फेयर पुरस्कार, दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार एवं 500 से अधिक फिल्मों में 20 हजार से अधिक गीत गाने वाली सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायिका अलका याग्निक अपनी प्रस्तुति देंगी। 

यह कार्यक्रम विशेष रूप से तैयार किए गए महारानी बैजा बाई परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में आज एक आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें कार्यक्रम की तैयारी हेतु मंच, कार्ड, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, पाण्डाल, सामियाना एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!