यमराज लिमिटेड के डायरेक्टर का ग्वालियर ट्रांसफर

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले में जब से ज्वाइन हुए सीएमएचओ विष्णुकांत खरे का जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हमेशा मौन रहने के चलते आज ट्रांसफर शिवपुरी से ग्वालियर हो गया है। इससे जिले में मौत की दुकानों को सरेआम खुले रहने की एनओसी देने बाले झोलाछापों में भय की स्थिति निर्मित हो गई है। 

जानकारी के अनुसार आज जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुकांत खरे का स्थानांतरण ग्वालियर हो गया है। वे अब डिप्टी डायरेक्टर स्वास्थ्य ग्वालियर पदस्थ किए गए हैं। डॉ. विष्णुकांत खरे प्रभारी सीएमएचओ के स्थान पर अब शिवपुरी जिले की कमान डॉ. एम.एस. सागर नेत्र रोग विशेषज्ञ को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिवपुरी बनाया गया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!