भाजपा नेत्री के सेक्स रैकेट के तार जुटे कोलारस से, कई भाजपा नेत्रियों को हटाने की तैयारी

शिवपुरी। शिवपुरी में रगें हाथो पुलिस के हाथो धरी भाजपा नेत्री रज्जी रंधावा के सैक्स रैकेट कांड के तार कोलारस से जुडने की खबर आ रही है। भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी सदस्य नेत्री के सेक्स रैकेट संचालन में धरे जाने के बाद खबर यह भी आ रही है कि नगर मंडल के ऐसे चेहरो को भी हटाने की तैयारी कर ली है जिनकी अचानक सूची में नाम देखा गया है।

फिलहाल हम पाठको को मूल खबर पर ले चलते है। इंदौर की युवती को नौकरी के बहाने बुलाकर सेक्स के धंधे में उतारने की कोशिश में शहर के फतेहपुर पर निवास करने वाली महिला रज्जी रंधावा को पुलिस ने जब रंगे हाथो धर लिया जब एक ऑटो से रज्जी इस पीडि़ता को किसी ग्राहक के यहां ले जाते समय झगड पड़ी थी। 

इस मामले में इस आरोपी रज्जी को रिमांड पर लिया गया। रज्जी के पूलिस हिरासत में आते ही सैक्स रैकेट से जुड़े लोगो के पैरो के नीचे से जमीन खिसकती नजर आ रही है। पुलिस पूरे मामले में रज्जी के द्वारा सैकस रेकेट के तार प्रदेश में जुड़े होने की जांच कर रही है। 

इस पूरे मामले की कलह खुलने के डर से कोलारस के कई रसूखो के चेहरो पर चिंता के भाव साफ देखे जा सकते है। इस पूरे मामले में कोलारस के दर्जनो लोगो के रज्जी से तार जुडे होने के मामले सामने आ सकते है जो अपनी वासना को मिटाने के लिए रज्जी के संपर्क में बने रहते थे और मन मांफिक मजे के बदले में मुंह मांगी रकम दिया करते थे। 

सूत्रो से मिली जानकारी के अनूसार सैक्स रैकेट चलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाता था। जिसके माध्यम से फोटो भेजकर सौदा तय किया जाता था। बताया जा रहा है मामले से जुड़े लोगो ने अपने आप को बचाने के लिए अपने पासे चलना भी षुरू कर दिया है। और खुद को मामले से दूर रखने की कवायते तेज कर दी है।

इस खबर के बाद एक खबर भी राजनीतिक हलको में तैर रही है कि रज्जी कांड के बाद नगर मंडल में चूने गए ऐसे कई महिला चेहरो को हटाने की कवायद तेज हो गई है जिन्है उपक्रत कर सीधे-सीधे प्रमोशन दिया गया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!