दंगल में हरियाणा के मोन्टी को मोनिका ने पछाड़ा

शिवपुरी। नगर पालिका द्वारा तात्याटोपे ग्राउण्ड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दंगल में विभिन्न राज्यों के महिला एवं पुरूष पहलवानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। दंगल को देखने के लिए हजारों नागरिक एकत्रित हो रहे हैं। आज दूसरे रोज हुयीं कुश्तियों से पूर्व शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, कोलारस नगर पंचायत के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे एवं नगर पाकिला शिवपुरी के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी द्वारा दंगल में पधारे पहलवानों से परिचय प्राप्त कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

तदुपरांत पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। आज के रोज मेरठ के मोनू पहलवान एवं अयोध्या के बजरंगी पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बजरंगी पहलवान विजयी हुए। वहीं दूसरे मुकाबला काठमाण्डू नेपाल के राजू पहलवान एवं झांझर राजस्थान के बल्लू पहलवान के बीच मुकाबला जिसमें राजू पहलवान विजयी रहे। 

तीसरा मुकाबला विक्की पहलवान दिल्ली, बग्गा पहलवान राजस्थान के बीच हुआ जिसमें विक्की पहलवान ने विजय हांसिल की। चौथा मुकाबला मोन्टी पहलवान हरियाणा और मोनिका पहलवान दिल्ली के बीच हुआ जिसमें मोनिका ने धोबी पछाड़ लगाते हुए मोन्टी पहलवान को चारों खाने चित्त कर विजय हांसिल की पांचवा मुकाबला ग्वालियर एवं झांसी अंकित पहलवान से हुआ जिसमें अंकित विजयी हुए। आज विजयी रहे पहलवानों का मुकाबला नीतू पहलवान, रेणू पहलवान उ.प्र. के लखनऊ के बीच एवं आने वाले पहलवानों से होगा। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!