शिव की नगरी में शिव के हुए हजारों अभिषेक, धूमधाम से मनी शिवरात्रि

शिवपुरी। भगवान शिव की नगरी में महा शिवरात्रि के पावन पर्व शहर के सभी शिवालयों पर धूमधाम रही। हजारो रूद्व अभिषेक के होने की खबर आ रही है। सिद्वेश्वर मंदिर पर आज लंबी-लंबी कतारे भक्तो की देखने को मिली। शहर के मुख्य शिवालयों पर आज प्रशासन की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।  

विगत दिवस शहर में बाबा सिद्धेश्वर नाथ की विशाला शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई जिससे भक्तों खास जोश देखा गया। आज  शुक्रवार को महा शिवरात्रि का पर्व पूजा अर्चना कर मंदिरों पर मनाई गई तथा मंदिरों पर भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है और शहर में शांति व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं। 

यहां उल्लेखनीय है कि आज सुबह से ही शिवरात्रि पर सभी मंदिरों पर जन सैलाव भी नजर आने लगा था और बाजारों में रौनक भी बढ़ गई थी। आज के दिन लोग व्रत रखते हैं और घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी बनाए जा रहे हैं। रात्रि के समय शहर के विभिन्न मंदिरों पर भजन संध्या सहित छप्पन भोग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

जिसकी तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं हैं। रात्रि के समय विद्युत साज-सज्जा के साथ शिव मंदिरों पर प्रसाद के रूप में भांग का वितरण किया गया और बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां भी दी। सुबह से ही स्थानीय सिद्धेश्वर मंदिर, वाणगंगा, इच्छापूर्ण मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव, नागेश्वर मंदिर आदि शिवमंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ नजर आई और शहर में श्रृद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। 

सिद्धेश्वर मंदिर पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए काफी लंबी कतार भक्तों की देखी गई और हर-हर महादेव के स्वरों से स पूर्ण शिवालय गुंजायमान हो उठे। वहीं रात्रि के समय इच्छापूर्ण शिवमंदिर न्यूब्लॉक में भगवान शिव को छप्पन भोग लगाया जाएगा और बाहर से आए कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति 

भजन संध्या के रूप में दी गई और जगह-जगह भांग का वितरण किया जा रहा है। शिवरात्रि के दिन भांग पीने का महत्व होता है और सभी भक्तजन प्रसाद के रूप में भांग का सेवन करते हैं और भक्तों द्वारा भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, धूप, शुद्ध नीर आदि सामग्री चढ़ाकर  पूजा-अर्चना की गई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!