रास्ते में रोका और कर दी छेड़छाड़

शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तेरई में शौच के लिए जा रही एक बालिका छेड़छाड़ की शिकार हुई। बालिका ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जानसे मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज पुत्र सिरिया बाल्मीकि के विरूद्ध भादवि की धारा 354 और 506 बी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी सीमा (परिवर्तितनाम) निवासी तेरई सुबह अपने घर खेतों की शौच के लिए जा रही तभी पास में ही रहने वाले आरोपी मनोज बाल्मीक ने उसे बीच रास्ते में रोक कर उसका हाथ पकड़ लिया और बालिका को घसीटते हुए झांडिय़ों की ओर ले गया जहां आरोपी ने बालिका के साथ अश्लील हरकतें की। 

जब बालिका सीमा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जानसे मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर बालिका सीमा घर पहुंची और आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कराया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!