किरायेदारों में विवाद: नशे में पडौसी की बेल बजाने पर तानी पिस्तौल,लगाई आग

शिवपुरी। शहर के फिजीकल चौैकी क्षेत्र के सोनचिरैया होटल के सामने एक मकान में किराये से रहने वाले दो किरायेदारों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना गहरा गया कि दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर पिस्तौल तान दी। फिलहाल पुलिस ने आगजनी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जिओ कंपनी में कार्यरत कर्मचारी रामअवतार परिहार और अंकित त्रिपाठी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों में जमकर विवाद हुआ। उसके बाद एक दूसरे पर पिस्टल तानने का आरोप भी लगाया गया है।

बीते रोज सोनचिरैया होटल के पास किराये के मकान में रहने वाले जिओ कंपनी में कार्र्यरत रामअवतार परिहार और अंकित त्रिपाठी के बीच विवाद हुआ। रामअवतार का कहना है कि बीती रात्रि 11:30 बजे उसकी कंपनी में काम करने वाला ऊदल कुशवाह उसके घर पर आया लेकिन दरबाजा बंद होने के कारण उसने भूलवंश अंकित के दरवाजे को बजा दिया तभी अंकित नशे की अवस्था में दरवाजा खोलकर बाहर आया और उसने ऊदल में चांटा मार दिया। 

साथ उसके सिर पर पिस्टल रख दी। जिससे घबरा कर उसने पूरी घटना के बारे में मुझे अवगत कराया। इसके बाद हम कोतवाली पहुंचे। तभी अंकित त्रिपाठी ने अपने घर में आग लगा दी। जिससे उसका सामान जल गया और अब वह आग लगाने का झूठा आरोप हमारे ऊपर लगा रहा है। 

इनका कहना है
पिस्टल तानने या फायर करने की कोर्ई जानकारी उन्हें नहीं मिली है। मौैके का उन्होंने निरीक्षण किया जहां कमरे में आग लगना पाया गया। जिसके आधार पर आगजनी का प्रकरण कायम कर लिया है। लेकिन आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा। 
विकास यादव 
प्रभारी फिजीकल चौकी

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!