पत्रकारों के हित के लिए भोपाल में आयोजित होगी पत्रकार महापंचायत

शिवपुरी। सरकार द्वारा पत्रकारों के हितों की जा रही अनदेखी से क्षुब्ध मध्य प्रदेश पत्रकार संघ व्यापक स्तर पर आंदोलन करने की तैयारी में है। समय रहते यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आगामी दिनों में प्रदेश की राजधानी भोपाल में व्यापक स्तर पर तीव्र आंदोलन किया जाएगा। 

ग्वालियर में आयोजित मध्य प्रदेश पत्रकार संघ की बुधवार को गांधी रोड स्थित सर्किट हाउस पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान श्री माथुर ने कहा कि संगठन को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद नए साल में पत्रकारों के हित के लिए चरणवद्ध तरीके से आंदोलनों का शंखनाद किया जाएगा। 

इसके लिए ब्लॉक स्तर पर धरना, प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यदि सरकार ने मांगो पर विचार कर सही निर्णय नहीं करती है, तो राजधनी में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

संस्थापक महासिचव राजेश शर्मा ने कहा कि देश के कई प्रदेशों की सरकार पत्रकारों के हित सराहनीय कार्य कर रही हैं। लेकिन प्रदेश सरकार पत्रकारों की उपेक्षा करने में लगी हुई है। मु यमंत्री ने अब तक न जाने कि पंचायतें बुलाई लेकिन उन्होंने 11 साल के कार्यकाल में एक पत्रकार पंचायत बुलाना मुनासिब नहीं समझा। 

इस दौरान भिंड, मुरैना, शिपवुरी, दतिया व डबरा के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन रवि शेखर एवं राजेश अवस्थी लावा ने तथा आभार व्यक्त राज दुबे ने किया।

इस मौके पर मुरैना से महेश शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, धर्मेंद्र निगम मदन मोहन कटारे, अजय थापक, गिरिराज कटारे, राम प्रकाश तोमर, दतिया से मनोज चैबे, शिवपुरी से जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, बृजेश तोमर, अजय राज सक्सैना, भिंड से गुणोकश पाराशर, चंद्राकांत तिवारी, बृज किशोर कटारे के अलावा  प्रदेश सचिव गुरुशरण सिंह, संगठन प्रभारी राज दुबे, प्रदेश सचिव चेतेन्द्र माथुर, अरविंद माथुर, अशोक पाल, संभागीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, जिला अध्यक्ष रविशेखर, इलेक्टॉनिक मीडिया जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, नीलकमल माहेश्वरी, अभिषेक शिवहरे, बृजेश चतुर्वेदी, कपिल श्रीवास्तव,  कर्ण मिश्रा,  राजू पंडित, एकात्मा पाण्डेय एवं विजय पाण्डेय सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

बैठक के मुख्य बिंदु 
1 सदस्यता अभियान के होगा संगठन का विस्तार ।
2 सक्रिय रूप से कार्य करने वालों को मिलेंगे पद।
3 पत्रकारों को काम के दौरान पैदा होने वाली समस्याओं को लेकर तहसील व जिला
स्तर पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
4 प़त्रकार कल्याण कोष की स्थापना जिला स्तर पर कराई जाने के प्रयास किए जाएंगे।
5 पत्रकारों की त्रैमासिक बैठक कलेक्टर के साथ पूर्व की भांति तय हो।
6 संगठन की वेबसाइट का निर्माण कर उसपर प्रदेश भर के पत्रकारों की जानकारी उपलब्ध हो।
7 पत्रकारों की अधिमान्यता की ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में कैंप लगाकर जानकारी मुहैया कराई जाए।
8 संघ की प्रकाशित होने वाली दूरभाष निर्देषिक सहुलियत के प्रकाशन से पूर्व ब्लॉक
स्तर से अपने सभी पत्रकार साथियों की जानकारी 31 दिसंबरतक उपलब्ध कराई जाए।
9 पत्रकारों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे बापस लिए जाएं।
10 पत्रकारों में स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके सरकारी परिचय-पत्र बनाए जाएं।
11 जिन पत्रकारों की अधिमान्यता नहीं है उनका बीमा कराकर उन्हें मेडिकल सहायता मुहैया कराई जाए।