अनियत्रिंत डंपर ने ट्रेक्टर में मारी टक्कर, दो घायल

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हाड़ी के पास बीती शाम एक ड फर चालक ने ड फर को तेजी व लापरवाही से चलाकर ट्रेक्टर में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में ड फर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र जाटव निवासी बेरखेड़ी अपने मित्र के साथ कोलारस से ट्रेक्टर लेकर ग्राम दोहा के लिए जा रहा था। शाम करीब 6:15 बजे जैसे ही ट्रेक्टर कुल्हाड़ी के पास जगन्नाथ होटल पहुंचा तभी शिवपुरी से तेज गति से आ रहे ड फर क्रमांक एमपी 33 1886 ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में ट्रेक्टर में बैठा फरियादी धर्मेन्द्र जाटव और उसका मित्र घायल हो गए। इन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद सेे स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!