प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह 10 को शहर के कई कार्यक्रमो में लेंगे भाग

Updesh Awasthee
शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं आयुष और जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह 10 एवं 11 दिसम्बर को जिले के 02 दिवसीय आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रूस्तम सिंह 10 दिस बर को प्रात: 08 बजे कार द्वारा ग्वालियर से शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां आप प्रात: 10.15 बजे संपूर्ण स्वच्छता एवं डिजिटल/नगद रहित भुगतान जागरूकता अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे ग्राम पिपरसमां में आयोजित कृषि विज्ञान मेले में भाग लेंगे और फसल बीमा योजना के तहत कृषि को फसल बीमा दावा राशि के प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। 

कार्यक्रम उपरांत शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 04 बजे से रात्रि 08 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे। बैठक उपरांत करैरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि में विश्राम करेंगे, 11 दिस बर को प्रात: 10.30 बजे नगर पंचायत करैरा में महिलाओं के लिए आयोजित विधिक साक्षरता शिविर एवं स्नेह सरोकार स मेलन में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे मॉडल स्कूल का लोकापर्ण करेंगे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!