नए नोटो की चाह: लगी लंबी कतारे, सोशल मीडिया पर मची नये नोटो की धूम

कोलारस। कालेधन पर नकेल कसने और नकली नोटो की समस्या को हल करने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने रातो रात 500 और 1000 का नोट बंद करके एक ऐतिहासिक और साहसिक फैसला किया है। इससे देश के विकाश में काफी उछाल आएगा और देश में जो पैसा टैक्स के दायरे से दूर रखा गया है वह सामने आएगा साथ ही नकली नोटो का जाल फैला है काफी हद उससे निजात मिलेगी। हांलाकि इन नोटो को जमा करने के लिए लोागो के पास 30 दिस बर तक का समय है। 

नोट बंद होने की खबर होने के चलते घरो से स्कूल कॉलेज और जगह जगह स्टालो पर यही चर्चाओ का बाजार गर्म है। लोग लगातार अपने अपने आंकड़े लगाते देखे जा रहे है। इस अचानक हुए फेरबदल से लोग आश्चर्य चकित तो है लेकिन आगे हालात बदलने के आसार भी है। 

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस फैसले का काफी हद तक सभी ने स्वागत किया है। लेकिन इसमे कुछ समय के लिए हालात खराब बने हुए है। रातो रात हुए इस फैसले ने कुछ लोगो को परेषानीयो भी डाल दिया है। कई गंभीर मामले सामने आऐ है। 

जिनसे रोज हजारो लोगो को दो चार होना पड़ रहा है। ऐसे ही 500 और हजार के नोट बंद होने के बाद लोगो ने 100 के नोटो को रोक कर ब्लैक करने में लगे है। बताया जा रहा है। की नगर में 500 का नोट 400 से 480 तक में लिया जा रहा है। वही 100 के नोट रोकने से जगह जगह छुटटे पैसो की समस्या पैदा हो गई है। दुकानदार किसानो और अनपड़ भोले भाले लोागो का ऐसे में फायदा उठाने मं लगे है। 

नगर में कई दुकानदार 500 का नोट देखकर सामान ओने पोने दामो में बेचने में लगे है। बाहर से जो लोग नगर सहित आस पास काम कर रहे है। उन्हे खाने तक के बांदे हो गए है। 500 का नोट दुकानदारो द्वारा न चलने की अफवाह से दुकानदारो ने नोट लेना बंद कर दिये है। 

जिससे लोगो को राषन मिलने में मुश्किलें पैदा हो गई है। वही बस चालक मनमानी पर उतारू हो गए है। मार्केट से 100 के नोट गायब होने और 500 और 1000 के नोट न चलने से लज्यादातर लोगो के पास 500 के नोट ही रह गए है। जिससे बस कर्मि अपनी मनमानी पर उतर आए है। 

बीते रोज जब बेंको में पैसे जमा करने और बदलने का कार्य प्रार भ हुआ तो कोलारस में बेंको में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा और देर रात तक बेंको में लोगो की लंबी लंबी लाईनें देखने को मिली। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से बेंको और डाकघरो में पुलिस की उचित व्यवस्था भी की गई है। जिससे चोरो और अन्य घटनाओ को रोका जा सके। और शांती पूर्वक लोग अपने पैसे जमा और निकाल सके। 

सोशल मीडिया पर भी जमकर छाया नोटो का बुखार 
बताया जा रहा है की प्रधानमंत्री का देष के नाम संदेष आने के बाद लगातार 500 और 1000 के नोटो पर माला चडक़र सोषल मीडिया पर काफी फैलाए जा रहे है। एवं कई विडियो में लोग नोटो को रखकर उनके सामने विलाप करते नजर आ रहे है। 

यह विडियो और फोटो इस समय षोशल मीडिया की शोभा बड़ा रहे है। वही पत्नियो के उपर बनाए हुए जोक इस समय सोशल मीडिया पर खूब छा रहे है। कई पार्टियो के सर्मथक द्वारा सोशल मीडिया में काफी गहमा गहमी चल रही है। 

एक सत्ताधारी पार्टी के सर्मथको को षोशल मीडिया पर भक्त और ‘‘बागो में बहार है’’ के नाम से जमकर संबोधित किया जा रहा है।  देश के तमाम हिस्सो से पैसो की मारा मारी की खबरो को कुछ लोग पचा नही पा रहे। और अन्य पार्टियो के सर्मथको को देषद्रेही तक कह रहे है। ऐसे में कुछ बुद्धीजीवियो द्वारा ऐसे लोगो की देषद्रोह के बारे में समझाते हुए उनकी खूब खिंचाई की जा रही है।