
जानकारी के अनुसार चंद्रा कॉलोनी निवासी गौरव सिंह सेंगर पुत्र रामेन्द्र सिंह तोमर उम्र 24 वर्ष को आज शहर में घूम रहे उत्पाती बंदर ने उस समय अपने निशाने पर ले लिया जब गौरव सिंह पोलोग्राउण्ड में दौडऩे के लिए गया हुआ था।
विदित हो कि शहर में घूम रहे इस उत्पाती बंदर ने अब कई मासूम और युवकों को अपने निशाने पर लेकर इन्हें घायल कर दिया है। वन अमले द्वारा उक्त बंदर को पकड़े जाने के लिए कोई प्रयास नहीं किये जा रहे हैं जिसका खामियाजा आये दिन शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।