खोडऩ के जंगल में मिली आदिवासी महिला की लाश

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में खोडऩ के जंगल में कल आदिवासी महिला श्रीमती राजाबेटी पत्नि रणवीर आदिवासी निवासी खोडऩ की लाश बरामद की गर्ई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि महिला की मौत किन कारणों से हुर्ई है। 

नरवर थाना प्रभारी सुरेश नागर ने बताया कि मृत्यु के सही कारण का पता पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। मृतिका के शरीर पर हालांकि कोई घाव या चोट का निशान नहीं है। महिला का पति लापता बना हुआ है। 
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल मृतिका राजाबेटी और उसका पति रणवीर आदिवासी जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। इसके बाद दोनों पति-पत्नि वापस नहीं लौटे इस पर उनके परिजनों ने जंगल में जाकर उनकी तलाश की तो राजाबेटी मृत अवस्था में मिली। जबकि रणवीर आदिवासी का कोई पता नहीं था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!