आठ दिन में दो कर्मचारियों को लगा करंट, देखने तक नहीं पहुॅचे जिम्मेदार

लुकवासा। जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लुकवासा विद्युत सब स्टेशन पर आज फिर एक कर्मचारी को करंट लग गया। जिससे यह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसकी गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय लेकर आये। जहॉ इस कर्मचारी की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया जहॉ इसका प्रायवेट चिकित्सालय में इलाज  जारी है।

जानकारी के अनुसार सुरेश परिहार निवासी डोडयाई जो कि विद्युत विभाग के लुकवासा सब स्टेशन में असिस्टेट ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है बीती रात्रि में लाईन सुधारने खंबे पर चढ़ा। लाईट बंद होने के बाबजूद भी इसे करंट लग गया और नीचे गिर गया। इसे गिरते हुए अन्य कर्मचारीयों ने देखा और उपचार के लिये ले गये।

विदित हो कि इसी तरह से बदरबास सब स्टेशन पर काम करते समय संतोष कुशबाह लाईनमेन को करंट लग गया था। जिसके चलते यह भी ग्वालियर में उपचार के लिये रैफर कर दिया था। जहॉ दोनो कर्मचारी एक ही अस्पताल शुभम में उपचार चल रहा है। 

सबसे बड़ी बात यह है कि इन दोनो घटनाओ के बाद कोई भी जि मेदार अधिकारी इनकी सुध लेने नहीं पहुॅचा है। यहॉ बता दे कि विभाग में दो कर्मचारीयों को करंट लगने का कारण उपकरण न होना है उसके बाद भी विभाग ने इन सब स्टेशनों पर कुछ भी उपलब्ध कराया है और न ही कोई जिम्मेदारी ले रहा र्र्है। बस यह दोनो कर्मचारी जिंदगी और मौत के बीच झूझ रहे है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!